नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदलः 4 निरीक्षकों समेत 47 उपनिरीक्षकों के तबादले! कई थानों में नई तैनाती
हल्द्वानी। नैनीताल जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। एसएसपी के आदेश पर 4 निरीक्षकों सहित 47 महिला एवं पुरुष उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत जिले के कई प्रमुख थानों और चौकियों में नई तैनातियां दी गई हैं, जिससे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।जारी आदेशों के अनुसार काठगोदाम, तल्लीताल, मल्लीताल, रामनगर, हल्द्वानी सहित जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल के लिए रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को अधिक चुस्त.-दुरुस्त बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने और पुलिसिंग व्यवस्था में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।

