झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल: 88 अफसरों के तबादले, जिलों से लेकर मंत्रालयों तक हड़कंप
रांची। झारखंड सरकार ने प्रशासनिक महकमे में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 88 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी इस महा-अधिसूचना के बाद पूरे राज्य के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सरकार के इस कदम को आगामी चुनावों की तैयारियों, विकास योजनाओं को रफ्तार देने और जमीनी स्तर पर प्रशासनिक पकड़ मजबूत करने के बड़े प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इस फेरबदल के तहत नगर निकाय, निर्वाचन, जिला प्रशासन, राजस्व, परिवहन, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के पेंच कसे गए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी जैसी कमान सौंपी गई है।
सरकार ने राज्य के प्रमुख शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में व्यवस्था सुधारने के लिए नए नगर आयुक्तों की तैनाती की है। कृषि विभाग से हटाकर नगर आयुक्त, आदित्यपुर बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग से अब नगर आयुक्त, जमशेदपुर की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। इन्हें गिरिडीह का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि अब्दुस समद गिरिडीह के उप नगर आयुक्त होंगे। क्रमशः मेदिनीनगर और हजारीबाग के अपर नगर आयुक्त बनाए गए हैं। इसके अलावा, रोहित सिन्हा को पलामू आयुक्त का सचिव और रजनीश कुमार को अपर नगर आयुक्त, देवघर की कमान मिली है। आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर निर्वाचन विभाग को पूरी तरह री-स्ट्रक्चर किया गया है। निष्पक्ष और सुचारू चुनाव संचालन के लिए राज्य सरकार ने कुमुदिनी टुडू, ललन कुमार, लक्ष्य किशोर, बिजय कुमार सोनी, मनीषा वत्स, सागरी बराल, पारुल सिंह, गुंजन कुमार सिन्हा, पायल राज, संजय कुमार, बिपिन कुमार दुबे, मो. मोजाहिद अंसारी, मो. कयूम अंसारी और रविंद्र कुमार समेत 14 तेजतर्रार अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर तैनात किया है। आम जनता से सीधे जुड़े जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारियों की लिस्ट भी लंबी है। कानून व्यवस्था और राजस्व मामलों को सुदृढ़ करने के लिए कई एसडीओ, बीडीओ और अंचल अधिकारियों को बदला गया है। कुमार मयंक भूषण को गढ़वा का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। संजय पांडेय को भी अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में नई तैनाती मिली है। राजधानी रांची के ग्रामीण इलाके में राकेश कुमार श्रीवास्तव को रातू का नया बीडीओ नियुक्त किया गया है। गुलजार अंजुम को अड़की (खूंटी) और अभिषेक कुमार को आनंदपुर में बीडीओ-सह-सीओ की दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अफसरों को इधर से उधर करना यह साफ संकेत देता है कि सरकार अपनी प्रशासनिक साख को और मजबूत करना चाहती है। सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों की परफॉर्मेंस ढीली थी या जो लंबे समय से एक ही जगह जमे थे, उन्हें हटाकर फील्ड में एक्टिव चेहरों को मौका दिया गया है। अधिसूचना में सभी स्थानांतरित अफसरों को बिना किसी देरी के तुरंत अपनी नई जिम्मेदारी संभालने का सख्त निर्देश दिया गया है।