Sep 09, 2026 Login

देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसएसपी ने ताश के पत्तों की तरह फेंटे 53 पुलिस अफसर,पटेलनगर,डालनवाला, कैंट समेत कई थानों के इंचार्ज बदले

Major reshuffle in Dehradun police department: SSP shuffles 53 police officers like a deck of cards; station in-charges replaced at several locations, including Patel Nagar, Dalanwala, and Cantt.

देहरादून। राजधानी देहरादून की कानून-व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस महकमे में अब तक का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने जिले के 53 अधिकारियों—जिसमें इंस्पेक्टर (निरीक्षक), दरोगा (उप निरीक्षक) और एएसआई (अपर उप निरीक्षक) स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

देहरादून के पुलिस महकमे में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जिले में 53 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची जारी होने के साथ ही कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी भी बदल दिए गए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल में जिले के प्रमुख थाना क्षेत्रों को खास तौर पर प्रभावित किया गया है। निरीक्षक विनोद गुसाईं को पटेल नगर से डालनवाला का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि निरीक्षक नरेश राठौर को प्रेमनगर से पटेल नगर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक संतोष कुंवर को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से थाना कैंट का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं डालनवाला के प्रभारी रहे निरीक्षक नरेंद्र गहलावत को मसूरी और मसूरी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान को नेहरू कॉलोनी भेजा गया है। निरीक्षक प्रदीप रावत को सहसपुर से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है। उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। मोहन सिंह को क्लेमेंटाउन से रायवाला, लोकपाल परमार को सेलाकुई से क्लेमेंटाउन और गिरीश नेगी को एसआईएस शाखा से प्रेमनगर भेजा गया है। शैंकी कुमार को बसंत विहार से सेलाकुई तथा मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी से सहसपुर भेजा गया है। अमित शर्मा को झाझरा चौकी प्रभारी से थानाध्यक्ष बसंत विहार की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रद्युम्न नेगी को झाझरा चौकी प्रभारी बनाया गया है। कैंट में भी बदलाव करते हुए ओमप्रकाश को वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है, जबकि वरिष्ठ उपनिरीक्षक रहे रविंद्र नेगी को एसआईएस शाखा भेजा गया है। तबादला सूची में चौकी प्रभारियों को भी बदला गया है। प्रवीण सैनी को कुठलगेट से सभावाला और अरविंद पंवार को सभावाला से कुठलगेट भेजा गया है। वैभव गुप्ता को कुल्हाल से जाखन तथा सूरज कंडारी को जाखन से कुल्हाल चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। आईएसबीटी ऋषिकेश, पंडितवाड़ी, हर्रावाला, रानीपोखरी, डोईवाला, विकासनगर और राजपुर क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मियों की नई तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन, मानवाधिकार पुलिस कार्यालय और एसआईएस शाखा में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अशोक राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी मानवाधिकार पुलिस कार्यालय भेजा गया है। वहीं विपिन चंद्र को एसआईएस शाखा से डोईवाला भेजा गया है। तबादला सूची में महिला पुलिस अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। वंदना नेगी को पुलिस लाइन से सहसपुर, संयोगिता रावत को मसूरी से एसआईएस शाखा, रजनी चमोली को एसआईएस शाखा से कोतवाली नगर और शालू धारीवाल को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है। अनीता बिष्ट को डालनवाला से राजपुर, रश्मि रावत को नेहरू कॉलोनी से मसूरी और पिंकी पवार को रायपुर से रानीपोखरी भेजा गया है। अपर उपनिरीक्षक स्तर पर भी क्लेमेंटाउन, त्यूणी, सेलाकुई, प्रेमनगर, सहसपुर, कैंट, रायवाला, ऋषिकेश, राजपुर और कालसी समेत कई थाना क्षेत्रों में बदलाव किए गए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक, यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिसिंग को और मजबूत करने तथा तत्काल जिम्मेदारी संभालने की अपेक्षा की गई है।