उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IAS-IFS अफसरों के तबादले! जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

Major administrative reshuffle in Uttarakhand: 11 IAS and IFS officers transferred! Find out who has been assigned which responsibility.

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने शुक्रवार देर शाम 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए। प्रमुख सचिव एल फैनई से आबकारी विभाग हटाया गया है। बाकी विभाग बरकरार रहेंगे। सचिव नितेश कुमार झा से आईटी हटाकर उन्हें पंचायती राज विभाग सौंपा गया है। सचिव रविनाथ रमन से विद्यालयी शिक्षा हटाकर उन्हें परिवहन विभाग और आयुक्त परिवहन बनाया गया है। सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय को वर्तमान विभागों के साथ आईटी की जिम्मेदारी भी दी गई है। सचिव बृजेश कुमार संत से परिवहन हटाते हुए उन्हें आबकारी विभाग दिया गया है। सचिव डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडेय को वर्तमान प्रभार के साथ गन्ना विकास एवं चीनी विभाग भी दिया गया है। हाल ही में प्रतिनियुक्ति से लौटी सचिव ज्योति यादव की बाध्य प्रतीक्षा खत्म करते हुए विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव युगल किशोर पंत को वर्तमान विभाग के साथ सचिवालय प्रशासन भी सौंपा गया है। सचिव रणवीर सिंह चौहान को सचिवालय प्रशासन, गन्ना एवं चीनी विकास से मुक्त करते हुए वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आईएफएस डॉ. पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव पंचायती राज के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया है। बाकी विभाग बने रहेंगे। अपर सचिव अभिषेक रुहेला को वर्तमान विभागों के साथ राज्य संपत्ति भी सौंपा गया है।