चंपावत। उत्तराखण्ड में जंगली जानवरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम चंपावत से सामने आया है, यहां बाराकोट के ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में गुलदार ने आज मंगलवार को एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि एक महीने के अंदर गुलदार के हमले से इलाके में दूसरी मौत हुई है। घटना से गुस्साए लोगों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मारने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय देव सिंह अधिकारी मंगलवार को घर से शौच के लिए गए थे। तभी उन पर गुलदार ने हमला किया। देव सिंह अधिकारी को मारने के बाद गुलदार शव को करीब तीस मीटर ऊपर ले गया था। देव सिंह के परिवार में 9 और 10 साल के दो बेटे व पत्नी है। घटना की सूचना पर काली कुमाऊं रेंज के वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। एसडीओ वन विभाग सुनील कुमार ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग के द्वारा पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में गश्त बढ़ी दी गई है। इसके अलावा जगह-जगह पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जाएगी। घटना के बाद मृतक के घर में शोक का माहौल है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मृतक ग्रामीण के घर पहुंचकर जहां शोक व्यक्त किया।
उत्तराखण्ड में गुलदार का आतंक! अब चंपावत में 45 साल के व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, दहशत में ग्रामीण
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-12-09 17:46:01
उत्तराखण्ड में जंगली जानवरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम चंपावत से सामने आया है, यहां बाराकोट के ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में गुलदार ने आज मंगलवार को एक व्यक्ति पर हमला कर दिया।

उत्तराखण्ड में गुलदार का आतंक! अब चंपावत में 45 साल के व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, दहशत में ग्रामीण (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखण्ड में जंगली जानवरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है।
- ताजा घटनाक्रम चंपावत से सामने आया है, यहां बाराकोट के ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में गुलदार ने आज मंगलवार को एक व्यक्ति पर हमला कर दिया।
- इस हमले में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
- घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
