सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद विजय सिंह गुंसाई का अंतिम संस्कार! हर आंख हुई नम, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई गांवों के लोग

Martyr Vijay Singh Gunsai's last rites were performed with military honours! Every eye was moist, people from many villages came to pay tribute

टिहरी। नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के कंडारी गांव निवासी 7वीं गढवाल राइफल के शहीद सैनिक विजय सिंह गुसांई का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके घर लाया गया। इस दौरान शहीद विजय सिंह गुसांई के अंतिम दर्शन के लिए पट्टी क्वीली, पालकोठ, धार अकरिया, मखलोगी, कुजणी के सैकड़ों लोग पहुंचे थे। शहीद सैनिक के अंतिम दर्शन करने के दौरान विजय सिंह गुसांई अमर रहे के नारे लगते रहे। उनकी माता कमली देवी, पत्नी पूजा देवी, भाई विक्रम सिंह, बेटा अर्नव व अविरल के अलावा परिजनों एवं अंतिम संस्कार में शामिल सैकड़ों लोगों ने गमगीन माहौल में शहीद को नमन किया। इस दौरान हर किसी की आंख नम हो गयी। घर से शहीद सैनिक के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक कोटेश्वर घाट ले जाया गया, यहां पर उन्हें गार्ड आफ आनर देते हुए पुष्प चक्र अर्पित किया गया। पुलिस लाइन चम्बा के पुलिस कर्मियों के साथ-साथ, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, हिमांशु विजल्वाण, पूर्व सैनिक देव सिंह पुंडीर, कृष्णा ममगंई, भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश बंठवाण, चतर सिंह, बीर सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, महामंत्री जोत सिंह असवाल, शूरबीर गुसांई, ईश्वरी विजल्वाण, धन सिंह सजवाण, जगत सिंह असवाल, मान सिंह चौहान, तहसीलदार बिनोद तिवारी, आशीष रणाकोटी सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाई बिक्रम सिंह व 7 वर्षीय बडे़ बेटे अर्नव ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान भारत माता की जय, विजय गुसांई अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, विजय सिंह तेरा नाम रहेगा के नारे लगते रहे।