ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में बादल फटने से भूस्खलन! पुल बहने से 200 गांवों की आवाजाही बंद! पहलगाम-बालटाल दोनों रूट पर अमरनाथ यात्रा रोकी, बाकि राज्यों का हाल भी जानिए

Author:Anil Jolly
🕒 Last Updated:2023-07-07 09:41:50
Prefer us on
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बिहार और तेलंगाना को छोड़कर देश के सभी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।
पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में बादल फटने से भूस्खलन! पुल बहने से 200 गांवों की आवाजाही बंद! पहलगाम-बालटाल दोनों रूट पर अमरनाथ यात्रा रोकी, बाकि राज्यों का हाल भी जानिए

पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में बादल फटने से भूस्खलन! पुल बहने से 200 गांवों की आवाजाही बंद! पहलगाम-बालटाल दोनों रूट पर अमरनाथ यात्रा रोकी, बाकि राज्यों का हाल भी जानिए (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बिहार और तेलंगाना को छोड़कर देश के सभी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।
  • उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ों से पत्थर गिरने के चलते बद्रीनाथ हाईवे भी बंद है।
  • पिछले 10 दिनों में यह हाईवे चौथी बार बंद हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बिहार और तेलंगाना को छोड़कर देश के सभी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।

उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ों से पत्थर गिरने के चलते बद्रीनाथ हाईवे भी बंद है। पिछले 10 दिनों में यह हाईवे चौथी बार बंद हुआ है। वहीं, पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में शुक्रवार को बादल फटने से पुल बह गया। यहां चल गांव में 200 लोग फंस गए हैं। रेस्क्यू करने जा रही SDRF की टीम भी फंस गई।

पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला तहसील के दारमा घाटी में चल गांव में लैंडस्लाइड होने से भारी मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बंद हो गया है। इसके चलते चल गांव के लगभग 200 लोगों को आवाजाही बंद हो गई है। यहां तक कि पैदल पुल और ट्रॉली भी नष्ट हो गई है जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क बंद होने के कारण लोग उफान पर आए नाले को भी बमुश्किल पारकर आवाजाही कर रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए गई है लेकिन सड़क बंद होने के चलते राहत कार्य में दिक्कत आ रही है।

उधर, हिमाचल प्रदेश में कालका-सोलन हाईवे पर अचानक पहाड़ों से पत्थर गिरने शुरू हो गए। एक कार पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं।

गुरुवार को देश भर में खराब मौसम से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ही बिजली गिरने से 13 लोगों की जान चली गई।

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते पहलगाम और बालटाल दोनों रूट पर अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। अधिकारियों ने बताया है कि मौसम ठीक होते ही यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। अब तक 80 हजार से ज्यादा लोग अमरनाथ दर्शन कर चुके हैं।

उधर, केरल के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। कन्नूर और कासरगोड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अलप्पुझा के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। एक हजार से ज्यादा लोगों को रिलीफ कैंपों में शिफ्ट किया गया है।

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: बिहार, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा: आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, महाराष्ट्र के मराठावाड़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें..

केरल के अलप्पुझा जिले के निचले इलाकों में फंसे लोगों को रेस्क्यू टीम ने निकाला।

केरल के अलप्पुझा जिले के निचले इलाकों में फंसे लोगों को रेस्क्यू टीम ने निकाला।

केरल में स्ट्रैचर को कंधे पर रखकर लोगों ने मरीज को हॉस्पिटल में पहुंचाया।

केरल में स्ट्रैचर को कंधे पर रखकर लोगों ने मरीज को हॉस्पिटल में पहुंचाया।

केरल के काझिकोड में बारिश के चलते नदियों और नालियों का जलस्तर बढ़ गया है।

केरल के काझिकोड में बारिश के चलते नदियों और नालियों का जलस्तर बढ़ गया है।

उत्तराखंड के चमोली में छिनका के पास पहाड़ों से पत्थर गिर गए, जिसके चलते बद्रीनाथ हाईवे बंद करना पड़ा।

उत्तराखंड के चमोली में छिनका के पास पहाड़ों से पत्थर गिर गए, जिसके चलते बद्रीनाथ हाईवे बंद करना पड़ा।

उत्तराखंड के धाराचूला में बादल फटने से पुल टूट गया और एक गांव में 200 लोग फंस गए।

उत्तराखंड के धाराचूला में बादल फटने से पुल टूट गया और एक गांव में 200 लोग फंस गए।

उत्तराखंड के हरिद्वार में भारी बारिश के बाद एक घर गिर गया। उसके मलबे की चपेट में आने से एक कार को भी नुकसान पहुंचा।

उत्तराखंड के हरिद्वार में भारी बारिश के बाद एक घर गिर गया। उसके मलबे की चपेट में आने से एक कार को भी नुकसान पहुंचा।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक रेलवे अंडरपास में पानी भर गया, जिसमें एक कार फंस गई।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक रेलवे अंडरपास में पानी भर गया, जिसमें एक कार फंस गई।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बारिश के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे की मिट्टी खिसक गई।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बारिश के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे की मिट्टी खिसक गई।

अमृतसर में एक युवक कुछ इस तरह बारिश से बचता नजर आया।

अमृतसर में एक युवक कुछ इस तरह बारिश से बचता नजर आया।

गोवा में तेज बारिश के बाद समुद्र में तेज लहरें उठीं।

गोवा में तेज बारिश के बाद समुद्र में तेज लहरें उठीं।

बारिश के बाद बिहार के दरभंगा जिले के एक पुलिस स्टेशन में पानी भर गया।

बारिश के बाद बिहार के दरभंगा जिले के एक पुलिस स्टेशन में पानी भर गया।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

'हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े'... धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी पर ऐसा बवाल मचा कि आखिरकार हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी!

'हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े'... धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी पर ऐसा बवाल मचा कि आखिरकार हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी!

🕒 2026-11-03 11:13:01
अरुणाचल सीमा पर चीनी घुसपैठ के दावों से गरमाई सियासत! कांग्रेस का 40-50 किमी अंदर आने का आरोप, सेना ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी और एडिटेड

अरुणाचल सीमा पर चीनी घुसपैठ के दावों से गरमाई सियासत! कांग्रेस का 40-50 किमी अंदर आने का आरोप, सेना ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी और एडिटेड

🕒 2026-10-30 13:50:27
चक्रवात 'अर्नब' का तांडव: ओडिशा में 300 गांव जलमग्न, आंध्र में रेल ट्रैक डूबे! मध्य प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात 'अर्नब' का तांडव: ओडिशा में 300 गांव जलमग्न, आंध्र में रेल ट्रैक डूबे! मध्य प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

🕒 2026-10-29 15:53:47
इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर भारी बवाल! कोर्ट रूम में तोड़फोड़, सरकारी वकील से मारपीट! चीफ जस्टिस कोर्ट में भी कामकाज ठप

इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर भारी बवाल! कोर्ट रूम में तोड़फोड़, सरकारी वकील से मारपीट! चीफ जस्टिस कोर्ट में भी कामकाज ठप

🕒 2026-10-29 14:09:42
कुदरत का कहरः 135 किमी/घंटे की रफ्तार से तट से टकराया चक्रवात 'अर्नब'! आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 3 की मौत

कुदरत का कहरः 135 किमी/घंटे की रफ्तार से तट से टकराया चक्रवात 'अर्नब'! आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 3 की मौत

🕒 2026-10-28 15:16:58