Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखण्ड में फिर बढ़ा कोविड कर्फ्यू, लिंक पर क्लिक कर जानिए

Kovid curfew extended again in Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। सोमवार को देहरादून में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बार भी न तो कोई पाबंदी लागू की गई है और न ही कोई अतिरिक्त ढील ही दी गई है। बता दें कि वर्तमान में कोविड कर्फ्यू कल सुबह 6 बजे समाप्त हो रहा है। अब सरकार ने इसे आगे बढ़ाकर 17 सितंबर तक कर दिया है। कर्फ्यू के दौरान सभी प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। बाजार सप्ताह में छह दिन खुल रहे हैं तो शापिंग माल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाहाल आदि 50 फीसद क्षमता के साथ खुले हैं। शिक्षण व तकनीकी संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, उद्योग आदि पूरी क्षमता के साथ खुले हैं, जबकि प्रदेश के भीतर आवागमन सुचारू है। नई एसओपी में अन्य प्रदेशों से आने वाले उन व्यक्तियों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता से छूट दी गई है, जिन्होंने आगमन से 15 दिन पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हों। जिनके पास कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र नहीं है, उनके लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।