तिरंगे के सम्मान में रुकी सीएम उमर अब्दुल्ला की कैंची!बोले तिरंगे को नहीं काट सकते,सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने बुधवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपनी संवेदनशीलता और सूझबूझ का परिचय दिया। श्रीनगर के कश्मीर हाट, एग्जीबिशन ग्राउंड में आयोजित ‘अपने कारीगर को जानें’ कार्यक्रम के उद्घाटन के समय उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के रंगों वाले रिबन को काटने से साफ इनकार कर दिया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री उद्घाटन के लिए आगे बढ़े, उनकी नजर रिबन पर पड़ी, जो तिरंगे के रंग—केसरिया, सफेद और हरे—से बना हुआ था। इसे देखते ही उन्होंने कैंची चलाने से खुद को रोक लिया और रिबन काटने से मना कर दिया।
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस रिबन को काटा न जाए, बल्कि पूरे सम्मान के साथ इसे खोलकर सावधानीपूर्वक फोल्ड किया जाए। उनके इस निर्णय को कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सराहा।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इसे राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता का उदाहरण मान रहे हैं। यूजर्स मुख्यमंत्री के इस कदम को देशभक्ति और संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।
गौरतलब है कि Omar Abdullah पहले भी राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रगान और प्रोटोकॉल से जुड़े मामलों में अपनी सतर्कता और सम्मानजनक दृष्टिकोण के लिए जाने