IPL 2025: खिताब जीतते ही RCB पर हुई पैसों की बारिश! पंजाब किंग्स को भी मिले करोड़ों, जानें किसे-किसे मिला अवार्ड?

IPL 2025: Money rained on RCB as soon as they won the title! Punjab Kings also got crores, know who got the award?

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का फाइनल मैच आरसीबी के नाम रहा। आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 190 रन बनाए। इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम 184 रन बना सकी। टीम के लिए शशांक सिंह ने 61 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। आरसीबी के लिए मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित फाइनल में जहां आरसीबी पहली बार आईपीएल चैम्पियन बनी, वहीं पंजाब किंग्स की पहली खिताबी जीत का इंतजार अब भी कायम है। आईपीएल 2025 में फाइनल के बाद अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें चैम्पियन और रनर-अप टीम पर पैसों की बारिश हुई। इसके अलावा टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अवॉर्ड्स दिए गए। विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये मिले, जबकि रनर-अप रही पंजाब किंग्स को 12.50 करोड़ रुपये मिले। 

आईपीएल 2025 में टॉप-4 टीमों की प्राइज मनी

1- विजेता टीम (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 20 करोड़ रुपये।
2- उप-विजेता (पंजाब किंग्स)- 12.5 करोड़ रुपये।
3- तीसरे नंबर वाली टीम (मुंबई इंडियंस)- 7 करोड़ रुपये।
4- चौथे नंबर वाली टीम (गुजरात टाइटन्स)- 6.5 करोड़ रुपये।

इन्हें भी मिले अवॉर्ड्स
1- सीजन में सबसे ज्यादा रन (ऑरेंज कैप)- साई सुदर्शन (759 रन), 10 लाख रुपये।
2- सीजन में सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप)- प्रसिद्ध कृष्णा (25 विकेट), 10 लाख रुपये।
3- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- साई सुदर्शन, 10 लाख रुपये।
4- मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन- सूर्यकुमार यादव, 15 लाख रुपये।
5- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- वैभव सूर्यवंशी, Tata Curv ईवी कार।
6- सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स- निकोलस पूरन, 10 लाख रुपये।
7- सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल- मोहम्मद सिराज, 10 लाख रुपये।
8- सीजन का सबसे बेहतरीन कैच- कामिंदु मेंडिस, 10 लाख रुपये।
9- सीजन में सबसे ज्यादा चौके- साई सुदर्शन, 10 लाख रुपये।
10- फेयर प्ले अवार्ड: चेन्नई सुपर किंग्स।
11- पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: DDCA (दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एंड क्रिकेट एसोसिएशन), 50 लाख रुपये।


फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए मिले अवॉर्ड
1- प्लेयर ऑफ द मैच: क्रुणाल पंड्या।
2- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच: जितेश शर्मा।
3- फैंटेसी प्लेयर ऑफ द मैच: शशांक सिंह।
4- सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच: शशांक सिंह।
5- ऑन द गो-4s ऑफ द मैच: क्रुणाल पंड्या।
6- ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द मैच: क्रुणाल पंड्या।

IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन
1- साई सुदर्शन (गुजरात टाइटन्स)- 759 रन।
2- सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)- 719 रन।
3- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 657 रन।
4- शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स)- 650 रन।
5- मिचेल मार्श (गुजरात टाइटन्स)- 627 रन।

IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट
1- प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटन्स)- 25 विकेट।
2- नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स)-  24 विकेट।
3- जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 22 विकेट।
4- ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस)- 22 विकेट।
5- अर्शदीप सिंह (पंजाब किंग्स)- 21 विकेट।