चंपावत। उत्तराखण्ड में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां चंपावत जिले के लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बाघधार के पास शादी से लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर कर्मियों और एसडीआरएफ जवानों द्वारा घायलों को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा चंपावत क्षेत्र के शेरा घाट के पास शुक्रवार को बरात के लौटने के दौरान हुआ। बरात शेरा घाट से पाटी चंपावत आई थी। लौटते समय शेरा घाट के पास बराती जीप एक दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना देर रात 2ः30 बजे के आसपास की है। हादसे में मां बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एसओ लोहाघाट ने बताया कि घटना रात 2ः30 बजे के लगभग की है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी व उपचार कर रहे डॉक्टर अजीम ने बताया कि 5 घायलों को अस्पताल लाया गया था। उनमें से एक की गंभीर हालत को देखकर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान भावना चौबे, प्रियांशु, प्रकाश चंद्र उनियाल, केवल चंद्र उनियाल, सुरेश नौटियाल के रूप में हुई है।
उत्तराखण्ड में भयावह हादसाः चंपावत में बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा! पांच लोगों की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-12-05 10:52:32
उत्तराखण्ड में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां चंपावत जिले के लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बाघधार के पास शादी से लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

उत्तराखण्ड में भयावह हादसाः चंपावत में बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा! पांच लोगों की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखण्ड में एक बड़ा हादसा हुआ है।
- यहां चंपावत जिले के लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बाघधार के पास शादी से लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
- हादसे में पांच लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
- हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
