Oct 26, 2026 Login
Awaaz24x7-government

खौफनाक वारदातः ओडिशा में छात्रा से क्रूरता! पहलेे किया किडनैप, फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

Horrible incident: Cruelty to a student in Odisha! First kidnapped, then set on fire by sprinkling petrol

नई दिल्ली। ओडिशा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां पुरी जिले के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 15 वर्षीय नाबालिग पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। खबरों के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता अपनी सहेली के घर जा रही थी। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि नाबालिग का शरीर 70 प्रतिशत जल चुका है और इलाज चल रहा है। उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने भी सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स भुवनेश्वर में रेफर किया गया है। उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने की घोषणा की।

उन्होंने पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया है। नाबालिग के भाई ने बताया कि सुबह बहन कुछ किताब लेकर अपने दोस्त के पास जा रही थी। रास्ते में 3 लोगों ने अपहरण कर लिया। नदी के पास के इलाके में पेट्रोल से जला दिया। लोगों ने हमें फोन किया। घर से 500 मीटर दूर हमला हुआ। हमें पता नहीं क्यों हमला किया गया। डिप्टी सीएम प्रवती परिदा ने एक्स पोस्ट में कहा कि बलंगा इलाके में कुछ बदमाशों द्वारा सड़क पर पेट्रोल डालकर एक 15 वर्षीय लड़की को आग लगाने की खबर सुनकर मैं दुखी और स्तब्ध हूं। लड़की को तुरंत भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके इलाज की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी मेडिकल का खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।