ऐतिहासिक पलः 1170 अग्निवीरों ने ली देश रक्षा की शपथ! बने भारतीय सेना का हिस्सा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा रानीखेत का सोमनाथ मैदान

Historic moment: 1,170 Agniveers took the oath to protect the nation! They became part of the Indian Army, and slogans of "Bharat Mata ki Jai" echoed through Ranikhet's Somnath grounds.

रानीखेत। रानीखेत के सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने देश रक्षा की शपथ लेकर भारतीय सेना में कदम रखा। छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आयोजित अंतिम पग कार्यक्रम में अग्निवीरों ने भारतीय सेना का हिस्सा बनने का गौरव हासिल किया। कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 1170 अग्निवीर बहादुरगढ़ द्वार से कदमताल करते हुए मैदान पहुंचे। इस दौरान मैदान में मौजूद अभिभावकों, परिजनों और अन्य लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान धर्म गुरुओं ने सभी अग्निवीरों को देश रक्षा की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी अग्निवीर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए और देश सेवा का संकल्प लिया। कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने अग्निवीरों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा का अवसर मिलना गर्व की बात है। उन्होंने उन माता-पिता का भी आभार जताया जिन्होंने अपने बेटों को देश की सेवा के लिए सेना में भेजा है। कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ अग्निवीरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर के अधिकारी, अग्निवीरों के अभिभावक, परिजन और अन्य लोग मौजूद रहे।