गर्मी का प्रकोप: 11 राज्यों में लू का अलर्ट! दिल्ली-यूपी-बिहार में 40 डिग्री के करीब पहुंचा टेम्परेचर, तापमान में 3 से 5°C की बढ़ोतरी की संभावना
नई दिल्ली। देशभर में गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है, कई राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। दिल्ली-NCR के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश और उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के दूसरे हिस्सों में लू जैसे हालात देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5°C की बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा में कई जगहों पर दिन का अधिकतम तापमान (40°C -43°C) के बीच रहा। गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर 37°C -40°C के बीच दर्ज किया गया। अकोला (महाराष्ट्र) में सबसे ज़्यादा तापमान 43.8°C दर्ज किया गया। भारत के मैदानी इलाकों में आदमपुर (पंजाब) में सबसे कम टेम्परेचर 13.0 °C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 15-18 अप्रैल के दौरान नॉर्थवेस्ट इंडिया में मैक्सिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 4-5°C की बढ़ोतरी हो सकती है। 15-18 अप्रैल के दौरान सेंट्रल इंडिया में मैक्सिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मैक्सिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने 15-19 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी कर्नाटक, गुजरात के तटीय इलाके, तमिलनाडु, केरल, और आंध्र प्रदेश में हीट वेव (लू) की चेतावनी जारी की है।