हल्द्वानी:सोशल मीडिया मंथन में कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लूएंसर्स से सीएम का सीधा संवाद!फेक नैरेटिव से सतर्क रहें, सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं:सीएम धामी

Haldwani: CM Holds Direct Dialogue with Content Creators and Influencers at 'Social Media Manthan'! Stay Vigilant Against Fake Narratives; Make Social Media a Medium for Nation-Building: CM Dhami

हल्द्वानी में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन विथ सीएम धामी” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल वॉलेंटियर्स और युवाओं के साथ संवाद करते हुए सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण, सकारात्मक बदलाव और जनजागरण का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने सोशल मीडिया, रोजगार, उत्तराखंड के विकास, संस्कृति, राष्ट्रवाद और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने युवाओं के सवालों का स्पष्टता और आत्मीयता के साथ जवाब देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का मंच नहीं रह गया है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने की बड़ी ताकत बन चुका है।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का युवा डिजिटल माध्यमों के जरिए अपनी बात दुनिया तक पहुंचाने की क्षमता रखता है और उत्तराखंड के युवाओं में अपार प्रतिभा मौजूद है। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मकता, सत्य और समाजहित में करने की अपील करते हुए कहा कि फेक नैरेटिव, भ्रामक सूचनाओं और समाज को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदार व्यवहार और तथ्यपरक जानकारी साझा करना आज हर युवा की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी सोशल मीडिया को जनसंवाद का प्रभावी माध्यम बनाया है और लगातार युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, नवाचार, खेल, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेकर प्रदेश और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है।
उन्होंने युवाओं से देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और पहचान को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूती से प्रस्तुत करने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवा प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर बनकर दुनिया के सामने राज्य की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करें।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने भी अपने सुझाव और अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के सुझावों और सकारात्मक सहभागिता का सदैव स्वागत करती है।
इस अवसर पर सांसद Ajay Bhatt, कैबिनेट मंत्री Pradeep Batra, विधायक Sarita Arya सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।