Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

फलकनुमा एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लगी आग! यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया

Fire broke out in three coaches of Falaknuma Express! All passengers were deboarded from the train

तेलंगाना में फलकनुमा एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में आग लग गई। हादसे के बाद ट्रेन को रोक दिया गया। सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार लिया गया।फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है जानकारी के अनुसार फलकनुमा एक्सप्रेस में आग लगने की खबर सामने आई है। घटना के दौरान सभी यात्री नीचे उतर गए थे। किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है और ट्रेन को बोम्मईपल्ली और पगिडीपल्ली के बीच रोक दिया गया। तीन बोगियों एस4, एस5, एस6 में आग लग गई थी। इसकी जानकारी सीएच राकेश, सीपीआरओ दक्षिण मध्य रेलवे ने दी है।