ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

नहीं रहे मशहूर एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक, अनुपम खेर ने दी निधन की खबर, सदमे में फैंस

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2023-03-09 04:58:34
Prefer us on
मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात हार्टअटैक से निधन हो गया है। सतीश कौशिक के निधन की जानकारी ट्विटर पर उनके जिगरी दोस्त और एक्टर अनुपम खेर ने दी।
नहीं रहे मशहूर एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक, अनुपम खेर ने दी निधन की खबर, सदमे में फैंस

नहीं रहे मशहूर एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक, अनुपम खेर ने दी निधन की खबर, सदमे में फैंस (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात हार्टअटैक से निधन हो गया है।
  • सतीश कौशिक के निधन की जानकारी ट्विटर पर उनके जिगरी दोस्त और एक्टर अनुपम खेर ने दी।
  • एक्टिंग के अलावा सतीश कौशिक स्क्रिप्ट राइटिंग और फिल्मों के प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम कर चुके थे।
  • सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को महेंद्रगढ़ जिले में हुआ था।

मुंबई। मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात हार्टअटैक से निधन हो गया है। सतीश कौशिक के निधन की जानकारी ट्विटर पर उनके जिगरी दोस्त और एक्टर अनुपम खेर ने दी। एक्टिंग के अलावा सतीश कौशिक स्क्रिप्ट राइटिंग और फिल्मों के प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम कर चुके थे। सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को महेंद्रगढ़ जिले में हुआ था। फिल्मों से पहले वो थियेटर में काम करते थे। अनुपम खेर के मुताबिक सतीश कौशिक किसी से मुलाकात के लिए हरियाणा के गुरुग्राम आए थे। एक फार्महाउस से लौटते वक्त उनको कार में ही हार्टअटैक आया था। एबीपी न्यूज को अनुपम खेर ने बताया कि फोर्टिस हॉस्पिटल में सतीश कौशिक को ले जाया गया, लेकिन उनकी जान बचाई नहीं जा सकी। पोस्टमॉर्टम के बाद आज दोपहर सतीश कौशिक के शव को मुंबई ले जाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

satish kaushik 1

सतीश कौशिक ने अपनी पहली फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में 1987 में काम किया था। साल 1990 में फिल्म ‘राम लखन’ और 1997 में फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के लिए उनको सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। तमाम अन्य फिल्मों में भी सतीश कौशिक ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बनाई थी। इनमें साल 1997 में ही आई ‘दीवाना मस्ताना’ भी थी। इसमें सतीश ने पप्पू पेजर का रोल किया था। वो कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ में भी थे।

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन पर गहरा दुख जताया है। अनुपम ने ट्विटर पर लिखा कि वो जानते हैं कि मौत ही दुनिया का आखिरी सच है। उन्होंने लिखा कि उन्होंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के निधन के बारे में लिखेंगे। अनुपम खेर ने आगे लिखा है कि 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम। सतीश तुम्हारे बगैर जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।

 

मौत से एक दिन पहले खेली होली

सबसे शॉकिंग बात ये है कि मौत से एक दिन पहले तक वो बिल्कुल ठीक थे और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थे। 7 मार्च को उन्होंने मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली पार्टी अटेंड की थी। यहां सतीश कौशिक ने अपने करीबियों संग धमाकेदार अंदाज में होली का जश्न मनाया था। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। सतीश कौशिक के होली सेलिब्रेशन में महिमा चौधरी, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा और अली फजल दिखाई दिए थे। उन्होंने दोपहर तक पार्टी में खूब एन्जॉय किया और फिर उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
उत्तराखंड में मतदाता सूची की होगी गहन जांच, 20 से 27 नवंबर तक बूथों पर विशेष अभियान,नाम और पते की गलतियां सुधारने का मौका

उत्तराखंड में मतदाता सूची की होगी गहन जांच, 20 से 27 नवंबर तक बूथों पर विशेष अभियान,नाम और पते की गलतियां सुधारने का मौका

🕒 2026-11-18 14:56:53पढ़ें →
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तेल टैंकर पर फिर हमला,बाल-बाल बचे तीन भारतीय नाविक,दो दिन में दूसरी वारदात से समुद्री व्यापार पर खतरा

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तेल टैंकर पर फिर हमला,बाल-बाल बचे तीन भारतीय नाविक,दो दिन में दूसरी वारदात से समुद्री व्यापार पर खतरा

🕒 2026-11-18 14:53:09पढ़ें →
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के सामने कांग्रेस में घमासान, मुन्ना ढेक और विधायक खुशाल अधिकारी भिड़े, 2027 में निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के सामने कांग्रेस में घमासान, मुन्ना ढेक और विधायक खुशाल अधिकारी भिड़े, 2027 में निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

🕒 2026-11-18 13:55:23पढ़ें →
अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेशी कब्जे में पहुंचा बीएसएफ जवान, सुरक्षित वापसी के लिए फ्लैग मीटिंग जारी

अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेशी कब्जे में पहुंचा बीएसएफ जवान, सुरक्षित वापसी के लिए फ्लैग मीटिंग जारी

🕒 2026-11-17 11:44:53पढ़ें →
भारतीय शेरों का कीवी धरती पर ऐतिहासिक प्रहार: गेंदबाजों के दम पर न्यूजीलैंड को 22 रन से रौंदकर 3-1 से सीरीज पर कब्जा, 7 साल का अजेय किला ध्वस्त

भारतीय शेरों का कीवी धरती पर ऐतिहासिक प्रहार: गेंदबाजों के दम पर न्यूजीलैंड को 22 रन से रौंदकर 3-1 से सीरीज पर कब्जा, 7 साल का अजेय किला ध्वस्त

🕒 2026-11-15 12:37:20पढ़ें →