BIG BREAKING: आतंकी हमले की साजिश नाकाम! तमिलनाडु-बंगाल से 8 दहशतगर्द गिरफ्तार, पाक-बांग्लादेश से है कनेक्शन

BIG BREAKING: Terrorist plot foiled! Eight terrorists arrested in Tamil Nadu and Bengal, with links to Pakistan and Bangladesh.

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब करते हुए आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक ये मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश स्थित चरमपंथी संगठनों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एक ऑपरेशन के तहत तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से इन 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस इन आरोपियों को अब दिल्ली लेकर आ रही है। गिरफ्तार हुए आरोपियों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं। उनके पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के नाम मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से भी 2 आरोपी गिरफ्तार किए हैं, इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल है। इस आतंकी मॉड्यूल ने 8 फरवरी को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और मेट्रो में भड़काऊ पोस्टर लगाए थे, जिनमें कश्मीर से जुड़ी बातें भी लिखी गई थीं। भड़काऊ पोस्टर में फ्री कश्मीर जैसी बातें लिखी हुई थीं। जब दिल्ली पुलिस ने पोस्टर को लेकर जांच शुरू की तो इस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने इन सभी को तिरुप्पुर जिले के उथुकुली (2), पल्लडम (3) और तिरुमुरुगनपूंडी (1) स्थित गारमेंट यूनिट्स से गिरफ्तार किया। बता दें कि हाल ही में जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने वाला है। संगठन भीड़भाड़ वाले इलाके और धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकता है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा भारत के बड़े शहरों में आईईडी ब्लास्ट की साजिश रच रहा है।