Sep 02, 2026 Login

बिहार में आधी रात को एनकाउंटर! पुलिस ने एक अपराधी को मारी गोली

Encounter at midnight in Bihar! Police shot a criminal

बिहार में अपराधी बैखौफ नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उनके बीच से पुलिस प्रशासन का भय खत्म होता जा रहा है. इसकी कड़ी में एक और घटना वैशाली से सामने आई है,जहां सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला पूर्वी माली टोला में गुरुवार रात वैशाली पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजीव माली अपने साथी प्रमोद कुमार के साथ घर पर मौजूद है। 

सूचना मिलते ही एसटीएफ और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर ली। वहीं गिरफ्तारी की भनक लगते ही दोनों आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी. मुठभेड़ में रंगदारी और गोलीबारी के आरोपी राजीव माली के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं उसका साथी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राजीव माली को दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी। घायल स्थिति में उसे पहले, इलाज के सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया, जहां से उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि राजीव माली सदर थाना क्षेत्र में रंगदारी और गोलीबारी के मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए यह पूर्व नियोजित कार्रवाई की गई थी।