ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

सनसनीखेजः ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम की हत्या! रात में घर से हुई थी लापता, सीसीटीवी फुटेज में बोरी लेकर जाता दिखा संदिग्ध

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-08-29 17:03:35
Prefer us on
ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां हल्दौनी गांव में छह साल की मासूम बच्ची की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सनसनीखेजः ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम की हत्या! रात में घर से हुई थी लापता, सीसीटीवी फुटेज में बोरी लेकर जाता दिखा संदिग्ध

सनसनीखेजः ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम की हत्या! रात में घर से हुई थी लापता, सीसीटीवी फुटेज में बोरी लेकर जाता दिखा संदिग्ध (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां हल्दौनी गांव में छह साल की मासूम बच्ची की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
  • खबरों के मुताबिक बच्ची 28 अगस्त की रात अपने घर से लापता हो गई थी।
  • परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
  • पुलिस ने बच्ची की बरामदगी के लिए पांच टीमों का गठन किया और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां हल्दौनी गांव में छह साल की मासूम बच्ची की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। खबरों के मुताबिक बच्ची 28 अगस्त की रात अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने बच्ची की बरामदगी के लिए पांच टीमों का गठन किया और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। कई घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची का शव पास के इलाके से बरामद कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण फुटेज हाथ लगी, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची को घर से ले जाने के बाद उसके साथ क्या हुआ और इस वारदात के पीछे की वजह क्या थी। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र सिंह के अनुसार, 28 अगस्त की रात एक व्यक्ति लिखित प्रार्थना पत्र लेकर ईकोटेक-3 थाने पहुंचा था। उसने अपनी छह वर्षीय बेटी के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और बच्ची की तलाश के लिए पांच टीमों को लगाया गया।

पुलिस टीमों ने आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर जानकारी जुटाई और संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों को भी बच्ची की तलाश में शामिल किया। इसी दौरान जांच टीम को ऐसे साक्ष्य मिले, जिनसे पुलिस को मामले में आगे बढ़ने में मदद मिली। जांच के दौरान सामने आई सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग बनी। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी लेकर जाता हुआ नजर आया। पुलिस ने फुटेज और दूसरे उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान की। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को पास के इलाके से बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची को घर से किस परिस्थिति में बाहर ले जाया गया, वह संदिग्ध तक कैसे पहुंची और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया। जांच में हत्या की वजह समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। छह साल की बच्ची की हत्या की खबर सामने आने के बाद हल्दौनी गांव और आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और चिंता है। पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और संदिग्ध से लगातार पूछताछ की जा रही है। 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखण्डः रुद्रपुर रोडवेज पर चाय की दुकान के सामने खूनी विवाद! सिर पर पत्थर से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः रुद्रपुर रोडवेज पर चाय की दुकान के सामने खूनी विवाद! सिर पर पत्थर से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-11-01 11:51:10
सनसनीखेजः जयपुर में एक ही परिवार की चार महिलाओं की हत्या! घर के अलग-अलग कमरों में मिले मां और तीन बेटियों के शव, पति फरार

सनसनीखेजः जयपुर में एक ही परिवार की चार महिलाओं की हत्या! घर के अलग-अलग कमरों में मिले मां और तीन बेटियों के शव, पति फरार

🕒 2026-09-11 18:32:45
सनसनीखेज वारदातः महिला की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा!  घर से दुर्गंध आने के बाद खुला राज, पति की भूमिका पर शक

सनसनीखेज वारदातः महिला की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा! घर से दुर्गंध आने के बाद खुला राज, पति की भूमिका पर शक

🕒 2026-09-07 14:02:42
साहब... कार में मेरी पत्नी की लाश है! शव और तीन मासूम बच्चों के साथ थाने पहुंचा पति, सुनकर सन्न रह गए पुलिसकर्मी

साहब... कार में मेरी पत्नी की लाश है! शव और तीन मासूम बच्चों के साथ थाने पहुंचा पति, सुनकर सन्न रह गए पुलिसकर्मी

🕒 2026-07-14 22:08:22
श्रीगंगानगर रेप केसः सोशल मीडिया पर मासूम की फोटो भेजकर ग्राहकों से होता था सौदा, फर्जी वीडियो और अफवाहों पर पुलिस की नजर, आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे वकील

श्रीगंगानगर रेप केसः सोशल मीडिया पर मासूम की फोटो भेजकर ग्राहकों से होता था सौदा, फर्जी वीडियो और अफवाहों पर पुलिस की नजर, आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे वकील

🕒 2026-07-10 19:02:53