मैदान में उतरने को तैयार है क्रिकेटर ऋषभ पंत।
30 दिसम्बर 2022 को क्रिकेटर ऋषभ पन्त सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।।उसके बाद से वो मैदान से दूर है हालांकि अब वो अपनी फिनेट्स पर ध्यान दे रहे है भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पन्त सड़क दुर्घटना के बाद से मैदान से दूर है लेकिन अब धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं वही उनके बचपन के कोच का कहना है कि पन्त जल्द मैदान में वापसी करेंगे और पहले के तरह परफॉर्मेंस करेंगे और देश और उत्तराखंड का नाम रौशन करेंगे मेरा आशीर्वाद उनके साथ है।उन्होंने कहा कि पन्त एक युवा खिलाड़ी है और जल्द सब कुछ रिकवर करेंगे।।साथ आने वाले एशिया कप और वर्ल्ड कप में भी खेले ये उन सबकी उम्मीद है।।. आपको बता दें कि कोच अवतार सिंह और एकेडमी के खिलाड़ी भी मानते है कि ऋषभ पन्त खेल को लेकर कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि उनके अंदर क्रिकेट को लेकर आग है इसलिए इतने हादसे के बाद मैदान में उतरना बहुत कठिन होता है लेकिन ऋषभ पन्त एक युवा क्रिकेटर है साथ वो हम सब के प्रेणाश्रोत्र है इसलिए हम सब उन्हें जल्द वो मैदान में देखना चाहतें है और उनसे क्रिकेट के गुर सीख सकें।अब देखने वाली बात ये है कि क्रिकेटर ऋषभ पन्त कब मैदान में उतरे हैं और अपनी पुरानी परफॉर्मेंस में वापस लौटेंगे ये सब लोग उम्मीद लगाए बैठे है खास उत्तराखंड के लिए गौरव क्षण होगा जब पन्त दोबारा मैदान में होंगे।