Aug 19, 2026 Login

क्रिकेट दुनिया:ज़िन्दगी में कोई तनाव नहीं, तनाव तो बीवी और गर्लफ्रैंड देते हैं! विराट का रवैया पसन्द लेकिन वो झगड़ा बहुत करते हैं! किस खिलाड़ी ने दिए ये विवादित बयान? जानिए खबर के लिंक में

Cricket World: There is no stress in life, only wife and girlfriend give stress! Liked Virat's attitude but he fights a lot! Which player gave this controversial statement? Know in the link of the ne

क्रिकेट की दुनिया के सबसे चर्चित कप्तान विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाने के बाद से ही सोशल मीडिया में भारतीय क्रिकेट सुर्खियों में रहा है। खिलाड़ियों की बयानबाजी थमने का नाम नही ले रही। अब कोलकाता दादा सौरव गांगुली ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया जो सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें विराट का रवैया पसन्द है लेकिन विराट बहुत झगड़ा करते हैं।

गांगुली दादा का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब रोहित और विराट का विवाद पहले से ही चल रहा था। इसीलिए गांगुली के इस बयान को रोहित और विराट के विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
गांगुली ने विराट कोहली को लेकर ये बयान गुड़गांव में एक कार्यक्रम के दौरान कही। गांगुली से जब ज़िन्दगी और तनाव को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ज़िन्दगी में कोई तनाव नही है,तनाव तो सिर्फ बीवी और गर्लफ्रैंड देते हैं।