क्रिकेट ब्रेकिंग: तेज़ गेंदबाज इशांत शर्मा हो सकते है मैच से बाहर,विराट कबसे दे रहे है मोहम्मद सिराज को तरजीह, तो क्या सिराज को मिलने वाला है मौका?
अगर आप भी क्रिकेट का शौक रखते है तो ये खबर ज़रूर पढ़े। भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा अपनी परफॉर्मेंस को लेकर कशमकश में है। अब तक इशांत 105 टेस्ट मैच खेल चुके है,इन मैचों में उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन कुछ समय से अपनी खराब गेंदबाजी के कारण वो सभी की आंखों की किरकिरी बन गए है खास तौर पर विराट कोहली को अक्सर इशांत की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में तरजीह देते हुए देखा गया है। इशांत के खराब परफॉर्मेंस के कारण उनका दक्षिण अफ्रीका में पहले टेस्ट में खेलना भी मुमकिन दिखाई नही रहा है।इशांत को पिछले दो टेस्ट में सफलता प्राप्त नही हुई, ऐसे में उनका पहले टेस्ट में खेलने पर ग्रहण लग सकता है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंगलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले सिराज का प्लेइंग इलेवन में शामिल होना तय लग रहा है। भारत को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, रहाणे को उप-कप्तान के पद से हटाना उनके लिए एक चेतावनी संकेत है। टीम में एक सीनियर सदस्य के रूप में, उन्हें और अधिक योगदान देने की जरूरत है। पुजारा के लिए भी यही सच है। उन्हें भी काफी समय हो गया है और अब टीम को उनसे बड़े मैचों में महत्वपूर्ण पारियां खेलने की उम्मीद है। यदि वे स्कोर करते हैं और सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो फिर वे अपने टेस्ट करियर को आगे बढ़ा सकते हैं। लेकिन ईशांत मामला थोड़ा अलग है। उन्हें अब प्रदर्शन करना होगा।'
इशांत के फॉर्म को देखते हुए उनका बैंच पर बैठना तय लग रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। पहले टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर पहली पसंद है जबकि सिराज इशांत के बीच में से किसी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। लेकिन सिराज का पलड़ा भारी लग रहा है।
न्यूज़ सोर्स:हिंदुस्तान