Aug 19, 2026 Login

बधाई! ताजनगरी की इन क्रिकेटर बेटियों का वर्ल्ड कप वन डे सीरीज में हुआ चयन,भारत के लिए मैदान मार कर ही लौटेंगी कहकर एक दूसरे का बढ़ाया मनोबल

Congrats! These cricketer daughters of Tajnagri were selected in the World Cup One Day Series, boosted morale of each other by saying that they will return only after hitting the field for India.

ताजनगरी अगर की महिला क्रिकेटर्स अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों का हिस्सा बन गयी है और देश के नाम रौशन कर रही है। न्यूजीलैंड में होने वाली वर्ल्ड कप वन डे सीरीज के लिए भारतीय टीम में आगरा की पूनम यादव और दीप्ति शर्मा का चयन हुआ है। वे दूसरी बार विश्व कप खेलेंगी। वर्ष 2017 में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में दोनों का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा था। दोनों का कहना है कि वह इस बार भी मैदान मारकर ही आएंगी। पूनम और दीप्ति शहर की महिला क्रिकेटरों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं। पूनम यादव के कोच मनोज कुशावाहा का कहना है कि दोनों खिलाड़ियों के चयन ने शहर में तैयार हो रही महिला क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ाया है। पूनम यादव और दीप्ति शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम की नियमित सदस्य हैं। पूनम रेलवे और दीप्ति पं. बंगाल के लिए खेलती हैं। दीप्ति बायें हाथ की बल्लेबाज हैं और आफ स्पिन गेंदबाजी करती हैं।अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अभी जमकर अभ्यास कर रही हैं। टीम की जीत के लिए उम्दा प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया कि कोच सुमित शर्मा ने उनके खेल को सबसे पहले परखा था। माता-पिता की तपस्या से ही वह इस मुकाम तक पहुंचीं हैं।
 न्यूजीलैंड में होने वाली वर्ल्ड कप वन डे सीरीज के लिए भारतीय टीम में आगरा की पूनम यादव और दीप्ति शर्मा का चयन हुआ है। वे दूसरी बार विश्व कप खेलेंगी। वर्ष 2017 में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में दोनों का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा था। दोनों का कहना है कि वह इस बार भी मैदान मारकर ही आएंगी। पूनम और दीप्ति शहर की महिला क्रिकेटरों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं। पूनम यादव के कोच मनोज कुशावाहा का कहना है कि दोनों खिलाड़ियों के चयन ने शहर में तैयार हो रही महिला क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ाया है। पूनम यादव और दीप्ति शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम की नियमित सदस्य हैं। पूनम रेलवे और दीप्ति पं. बंगाल के लिए खेलती हैं। दीप्ति बायें हाथ की बल्लेबाज हैं और आफ स्पिन गेंदबाजी करती हैं। 
न्यूजीलैंड में होने जा रही वर्ल्ड कप वन डे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित लेग स्पिनर पूनम यादव का कहना है कि विश्व कप में वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगी। उन्होंने बताया कि विश्व कप में दूसरी बार खेलने का मौका मिल रहा है। यह उनके लिए दूसरी बार सपना पूरा होने के बराबर है। पूनम का कहना है कि इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने माता-पिता के साथ अपने कोच मनोज कुशवाहा और बीसीसीआई की पूर्व मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला को देना चाहती हैं। 
इंडिया ए टीम की ओर से श्रीलंका और बंग्लादेश का दौरा कर चुकी आलराउंडर क्षमा सिंह के लिए दीप्ति शर्मा प्रेरणा हैं। उनको दीप्ति का मैदान में जज्बा प्रेरणा देता है। खेल के प्रति उनका समर्पण का जवाब नहीं। उनका दोबारा वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनना ताजनगरी के लिए गौरव की बात है।
लेफ्ट ऑर्म स्पिनर बेटी राशि कन्नौजिया बोलीं कि पूनम यादव के खेल से उन्होंने काफी सीखा है। राशि चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया बी का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। बोलीं कि पूनम यादव उनकी आदर्श हैं। खेल में उनका अनुशासन और कड़ी मेहनत से सीख मिलती है।