भरे मंच पर कॉमेडियन सुनील पॉल की बेइज्जती! स्टेज पर बुलाकर दिया गुलदस्ता, फिर किया अपमान!
कॉमेडियन Sunil Pal का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर अपमानित होते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जनवरी महीने में आयोजित एक कवि सम्मेलन का बताया जा है,जो अब वायरल हुआ है,हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान सुनील पाल को मंच पर आमंत्रित कर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया जाता है। लेकिन जैसे ही वे माइक के पास जाकर दर्शकों का आभार व्यक्त करने की कोशिश करते हैं, मंच पर मौजूद एक व्यक्ति उन्हें बोलने से रोक देता है और बार-बार अपनी सीट पर वापस बैठने के लिए कहता है।
वीडियो में सुनील पाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे केवल दो शब्द बोलकर मंच से उतर जाएंगे, लेकिन उनकी यह विनती भी अनसुनी कर दी जाती है। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद दर्शक भी उस व्यक्ति से सुनील पाल को बोलने का अवसर देने की अपील करते नजर आते हैं, लेकिन उनकी मांग पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और आयोजन की व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।