ब्रेकिंग यूपी/उत्तराखंड हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डा0 दिलीप सिंह बाफिला का हुआ निधन सीएम धामी के अलावा कई हस्तियों ने जताया शोक
पर्वतीय महापरिषद लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष और हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ . दलीप सिंह बाफिला के निधन पर क्षेत्रवासियों ने शोक जताया है। दिलीप सिंह बाफिला पर्वतीय समाज का नेतृत्व करते हुए पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष भी बने। वह 66 वर्ष के थे। रविवार को लखनऊ इंद्रा नगर के शेखर अस्पताल में दोपहर के 3.30 बजे दिलीप सिंह बाफिला ने अंतिम सांस ली । उनके निधन पर लखनऊ से लेकर उत्तराखंड उनके पैतृक गांव छूरिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिलीप सिंह बाफिला हमेशा शिक्षा को लेकर गंभीर रहते थे जिस कारण उन्होंने मेडिकल कालेज और इंजीनियरिंग कालेज बनाने का सपना देखा था और सपनें को हकीकत में बदलने के लिए स्वयं प्रयासों से कार्य भी प्रारंभ कर दिया था। जिसके लिए लखनऊ के बिलौना में पांच हेक्टेयर भूमि भी क्रय कर ली थी और कॉलेज भवनों का निर्माण तेजी चल रहा था। दिलीप सिंह बाफिला मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के रहने वाले थे और 1980 में लखनऊ चले गए थे।
काठगोदाम राज्य अतिथि गृह में व्यवस्था अधिकारी उनके भाई त्रिलोक सिंह बाफिला ने बताया कि पर्वतीय समाज के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया है। जिले के 150 से अधिक लोगों को रोजगार भी प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि सात भाई-बहनों में वो चौथे नंबर के थे। उनके एकाएक चले जाने से न सिर्फ परिजनों बल्कि जिला समेत पर्वतीय समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।
उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी,पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व विधायक बलवंत भौर्याल, ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, जिपंअ बसंती देव, नगर पंचायत कपकोट अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल,दिलीप खेतवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, भगत डसीला भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिपं अध्यक्ष बसंती देव,आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।