Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

मसूरी breaking न्यूज़| युवक ने किया पर्यटक पर चाकू से हमला

Breaking News| Youth stabs tourist in Uttarakhand's Mussorie
 
Mussorie। पहाड़ों की रानी मसूरी (mussorie) जहां पर पर्यटक शांति और प्रकृति का आनंद लेने आते हैं वहां मंगलवार को एक अप्रिय घटना घटित हो गई।
 
क्या हुआ?
 
मसूरी माल रोड, ग्रीन चौक के पास एक चाय की दुकान पर काम करने वाले युवक ने पर्यटक पर चाकू से हमला कर दिया जिससे पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 
क्या है मामला?
 
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि पर्यटक और कर्मचारी के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और धीरे-धीरे इस झगड़े ने विकराल रूप धारण कर लिया जब युवक ने पर्यटक को चाकू से गोद दिया।
 
 गंभीर हालत में पर्यटक को मसूरी उप जिला चिकित्सालय अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है