ब्रेकिंग : देर शाम यहाँ जीप के खाई में गिरने से 5 लोगो की हुई मौत

Braking: 5 people died due to the jeep falling into the ditch here late in the evening

नेपाल के बैतड़ी क्षेत्र में  एक जीप के खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार आया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए  धनगड़ी भेजा गया है।


भारत की सीमा के निकटवर्ती बैतड़ी जिले दशरथ चंद पालिका क्षेत्र में रविवार देर शाम बारात की एक जीप बारात लेकर वापस लौट रही थी। झूलाघाट के निकट जीप अचानक गहरी खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नेपाल आर्मी और नेपाल प्रहरी के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने राहत कार्य प्रारंभ किया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में वार्ड  सिमायल के  धन बहादुर चंद, खीम सिंह कार्की, राजेंद्र बहादुर चंद और तारा सिंह थापा की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि  प्रेम चंद की  अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हुई। हरक चंद और दीपक माली गंभीर रूप से घायल हो गए घायल हो गए।