बिहार:क्या तेजस्वी यादव बनेंगे मुख्यमंत्री फेस? पटना में महागठबंधन की चौथी बैठक,आज होगा बड़ा ऐलान

बिहार की सियासत में हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। आज पटना में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन की चौथी अहम बैठक आयोजित की जा रही है। माना जा रहा है कि आज तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। यह बैठक तेजस्वी यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड पर हो रही है। जहां गठबंधन के सभी छह घटक दलों के प्रमुख नेता और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति, सीट बंटवारे और प्रचार अभियान को लेकर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन की यह चौथी बैठक होगी। इस बैठक में इंडिया गठबंधन में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के शामिल होने को लेकर भी चर्चा हो सकती है. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस कई बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर चुके हैं। इंडिया गठबंधन की आज होने वाली बैठक में गठबंधन के सभी घटक दलों के कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया है। कोऑर्डिनेशन कमेटी में 11 सदस्य हैं. जिसके अध्यक्ष तेजस्वी यादव हैं। आरजेडीसी अब्दुल बारी सिद्दीकी, संजय यादव, आलोक मेहता और रणविजय साहू सदस्य हैं।
वहीं कांग्रेस के सदस्य के रूप में कृष्ण अल्लावारु, राजेश राम, शकील अहमद खान और मदन मोहन झा सदस्य हैं। राजाराम सिंह कुणाल और धीरेंद्र झा सीपीएम से ललन चौधरी अजय कुमार और अवधेश कुमार की से रामनरेश पांडे रामबाबू कुमार और अजय कुमार सिंह वही वीआईपी मुकेश सहनी बाल गोविंद बिना और पप्पू चौहान आज की बैठक में शामिल होंगे। इंडिया गठबंधन की पहली बैठक 17 अप्रैल को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में हुई थी। तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में गठबंधन के सभी 6 घटक दालों के प्रदेश के बड़े नेता शामिल हुए थे। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि तेजस्वी प्रसाद यादव को इस गठबंधन के कोऑर्डिनेशन कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु तेजस्वी यादव के कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष के नाम की घोषणा की थी। पहली बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी के 13 सदस्यों बनाने को लेकर बात कही गई।
इंडिया गठबंधन की दूसरी बैठक 24 अप्रैल को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई। 2 बजे से बैठक बुलाई गई थी, लेकिन तेजस्वी यादव 3 बजे बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में इंडिया गठबंधन में 21 सदस्य बनाने का फैसला किया गया। इसके अलावा जिला स्तर पर कैसे सभी 6 घटक दल के बीच संबंध से बैठे इसको लेकर चर्चा हुई। इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक 4 मई को पटना के दीघा स्थित दीघा रिसोर्ट में आयोजित की गई। इस बैठक के बारे में चर्चा है यह हुई की यह बैठक मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के तरफ से आयोजित की गई थी। इस बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी 6 घटक दलों के 38 जिला के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री को बुलाया गया था। इस बैठक में जिला स्तर पर सभी छह घटक दलों के कोऑर्डिनेशन कमिटी बनने पर प्रस्ताव पारित हुआ। इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा। इस बात पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है. हालांकि आरजेडी, मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी एवं वाम दलों के तरफ से तेजस्वी के नाम पर सहमति बन गई है। लेकिन कांग्रेस के तरफ से अभी तक तेजस्वी के नाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर कई बार स्पष्ट कर दिया है कि समय आने पर नाम की घोषणा होगी। सचिन पायलट ने तो यहां तक कह दिया था कि मुख्यमंत्री का चयन विधायक दल की बैठक में किया जाता है। समय आने पर इंडिया गठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा यह स्पष्ट हो जाएगा। इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर भी अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस 2020 विधानसभा चुनाव के तर्ज पर 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर चुका है। खुद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की थी। इंडिया गठबंधन की आज होने वाली बैठक में सीट बंटवारे को लेकर घटक दलों के बीच जिस तरीके से बयानबाजी हो रही है। उस पर भी चर्चा हो सकती है क्योंकि कांग्रेस 70 मुकेश साहनी 60 और माले 40 सीट की डिमांड कर चुकी है। इस स्थिति में गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसी हुई है।