बड़ी खबरः आईपीएल 2026 के बीच आई दुखद खबर! ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप! होटल के कमरे मिला शव
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से हड़कंप मच गया। बताया गया कि मैच के अगले दिन इंजीनियर का शव होटल के कमरे में मिला। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 76 साल के विलियम लैंगफोर्ड के रूप में हुई, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम करते थे। विलियम ब्रिटिश मूल के व्यक्ति थे। कथित तौर पर वह 24 मार्च से मुंबई के ट्राइडेंट में रुके हुए थे। वह आईपीएल के सिलसिले में मुंबई आए हुए थे। टूर्नामेंट में 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। मैच के बाद विलियम अपने होटल के कमरे में आए गए थे। फिर अगले दिन 30 मार्च को होटल स्टाफ ने उनके कमरे से राब्ता करने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी के साथ दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते हुए स्टाफ को विलियम लैंगफोर्ड का शव जमीन पर पड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की तरफ से यह मामला एक्सीडेंटल डेथ के रूप में दर्ज किया गया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।