बड़ी खबरः जम्मू-कश्मीर में बरसी आसमानी आफत! बादल फटने से भूस्खलन, कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

Big news: Sky-borne disaster in Jammu and Kashmir! Landslide due to cloudburst, alert of heavy rain and storm in many districts

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां रामबन जिले में शुक्रवार को एक बार फिर बादल फट गया। सेरी रामबन के ऊपरी इलाकों में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। बादल फटने के कारण रामबन जिले में चंबा सेरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते नेशनल हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने से किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। जिले के चंबा सेरी इलाके में भूस्खलन के बाद शुक्रवार दोपहर को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर दोनों तरफ से यातायात को रोका गया है। अचानक भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। सड़क को साफ करने का काम जारी है। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार शाम  को डल झील और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान चेतावनी जारी की गई कि डल झील, वुलर झील और अन्य झीलों में शिकारा की सवारी/नौका विहार न करें। शुक्रवार शाम को मौसम सही नहीं रहेगा। तेज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। वहीं जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है।