अखिलेश यादव के भाई का निधन! सियासत से दूर, लग्जरी लाइफ के शौकीन थे प्रतीक यादव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
लखनऊ। सपा संस्थापक और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को बुधवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में Brought Dead लाया गया है। बता दें कि प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। उनक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। आपको बता दें कि प्रतीक यादव हमेशा से ही राजनीति से दूर रहते थे। प्रतीक यादव ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद राजनीति के बजाय कारोबार के क्षेत्र में कदम रखा था। जानकारी के अनुसार, प्रतीक रियल एस्टेट का बिजनेस करते थे। प्रतीक कई महंगी लग्जरी कारों का कलेक्शन भी बताया जाता है। प्रतीक यादव फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग के भी काफी शौकीन थे और वह जिम ट्रेनर भी रह चुके थे। उनके पास लखनऊ में एक जिम भी था जिसका नाम 'द फिटनेस प्लैनेट था'। प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय रहने के बजाय अपने लग्जरी लाइफस्टाइल और बिजनेस के लिए जाने जाते थे। प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव से हुई थी। काफी लंबे समय तक प्रेम में रहने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। अपर्णा ने साल 2017 में राजनीति में कदम रखा था और उन्होंने लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अपर्णा साल 2022 में भाजपा में शामिल हो गई थीं। वर्तमान में वह यूपी की महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। हाल ही में प्रतीक यादव और अपर्णा के तलाक की चर्चा सामने आई थी। हालांकि, बाद में प्रतीक ने खुद सामने आकर इन बातों को खारिज कर दिया था। प्रतीक के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम लोगों ने शोक जताया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया और एक्स पर पोस्ट कर कहा, "प्रतीक यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!"