Sep 02, 2026 Login

बड़ी खबरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखण्ड दौरा! बच्चों ने गीत गाकर विश किया बर्थडे, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

Big news: President Draupadi Murmu visits Uttarakhand! Children wished her by singing a song on her birthday, Prime Minister Modi gave his best wishes

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इनदिनों उत्तराखण्ड के दौरे पर हैं। यहां पहुंचने पर बीते रोज गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया। वहीं आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है। जन्मदिन पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के विद्यार्थियों ने एक गीत गाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू भावुक हो गयीं। वहीं राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान में अपने संबोधन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास किया। राष्ट्रपति उद्यान में राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति उद्यान की जैव विविधता पर पुस्तक का विमोचन किया गया।