बड़ी खबरः तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया भव्य स्वागत
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरूवार को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंची हैं। इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन में आयोजित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान में आयोजित स्पेशल बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होंगी। वह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह भी मौजूद रहे।