बड़ी खबरः दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग! पायलट की सूझबूझ से टला हादसा, मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Big news: IndiGo flight makes emergency landing at Delhi's Indira Gandhi International Airport! Pilot's presence of mind averts disaster, 161 passengers narrowly escape death.

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां आज शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर मिली। विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई थी। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। आपातकालीन प्रोटोकॉल के बीच इंडिगो के इस विमान ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के वक्त रनवे पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात थीं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फ्लाइट में टेक्निकल फाल्ट होने की वजह से कॉल हुई थी। सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था। इंडिगो की तकनीकी टीम अब विमान की सघन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खराबी कितनी गंभीर थी। जानकारी के अनुसार इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों की जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। इंडिगो प्रशासन अब इंजन में आई इस तकनीकी खराबी के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।