बड़ी खबरः गुजरात में बड़ा हादसा! महिसागर नदी पर बना ब्रिज टूटा, 2 लोगों की मौत की खबर

Big news: Big accident in Gujarat! Bridge on Mahisagar river collapsed, 2 people reported dead

नई दिल्ली। गुजरात में आज बुधवार सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।  यहां वडोदरा के पादरा और आणंद जिलों को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल आज सुबह ढह गया। इस दौरान कई वाहन नदी में जा गिरे। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोगों को रेस्क्यू किया गया है। हादसे के बाद शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें में रेस्कयू में जुटी हुई हैं। बता दें कि यह ब्रिज 43 साल पुराना था। वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला यह गंभीरा ब्रिज उस समय गिर गया, जब भारी ट्रैफिक था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक आधे-टूटे पुल पर लटका नजर आ रहा है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 8ः30 बजे के आसपास की है। पुल टूटने की वजह से दो ट्रक और एक पिकअप वैन सहित चार वाहन महिसागर नदी में गिर गए। तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बता दें कि इस पुल को पादरा-गंभीरा पुल के नाम से भी जाना जाता है। इस पुल के ढहने की जानकारी जैसे ही मुजपुर गांव के लोगों को मिली, तो लोग राहत बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद माही नदी में गिरे वाहनों से तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया।