Big Breaking: एक्ट्रेस लैला खान और परिवार की हत्या का मामला! सेशन कोर्ट का अहम फैसला, सौतेले पिता को सुनाई मौत की सजा

नई दिल्ली। अभिनेत्री लैला खान और उनके परिवार की हत्या के मामले में मुंबई की सेशन कोर्ट ने सजा सुना दी है। कोर्ट ने दोषी सौतेले पिता परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई है। लैला खान की हत्या का मामला करीब 14 साल पुराना है। दोषी परवेज ने लैला, उनकी मां और चार भाई बहन की हत्या कर दी थी। इसके बाद उनके शव को फार्म हाउस में दफना दिया गया था। पुलिस ने परवेज को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। उसके बाद पूरी घटना का पता चल पाया था। लैला के पिता नादिर पटेल ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि परवेज और उसके साथी आसिफ शेख ने लैला और उसके पूरे परिवार का अपहरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की और फिर शव बरामद किया गया था।