Big Breaking: एक और संन्यास! रोहित और विराट कोहली के बाद अब रविन्द्र जडेजा ने भी कह दिया टी20 इंटरनेशनल को अलविदा

Big Breaking: Another retirement! After Rohit and Virat Kohli, now Ravindra Jadeja also said goodbye to T20 International.

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीतने के बाद आज स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब जडेजा भी दोनों के साथ हो लिए हैं। रविंद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मैं दिल से कृतज्ञता के साथ टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कहता हूं। गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह, मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था। यह मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का शिखर था। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद। 

भारत के लिए 74 टी20 इंटरनेशनल खेले
35 साल के जडेजा ने भारत के लिए 74 टी20 इंटरनेशनल खेले। 515 रन बनाए और 54 विकेट लिए। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम में जगह बनाने के बाद से इस स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर ने लंबा सफर तय किया है, लेकिन हाल ही में संपन्न टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वह कुछ खास नहीं कर पाए। फरवरी 2009 में श्रीलंका के खिलाफ पदार्पण करने के बाद से, उन्होंने अब तक खेले गए 74 मैचों में कुल 515 रन बनाए हैं। सबसे छोटे प्रारूप में 54 विकेट लिए हैं।