Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार का टोक्यो पैरालंपिक में आज होगा पहला मुक़ाबला

Arjuna Awardee Manoj Sarkar of Uttarakhand will have his first match in Tokyo Paralympics today

टोक्यो पैरालंपिक में ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार आज अपने ही देश के विश्व नंबर एक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत से मैच खेलेंगे। मनोज सरकार ने कहा कि मैच को लेकर घबराहट है, लेकिन मुकाबला कड़ा होगा। वही जानकारी के अनुसार बुधवार की रात नौ बजकर 20 मिनट पर टोक्यो में प्रमोद और मनोज के बीच मैच होगा। एक सितंबर से शुरू हो रहे पैरा बैडमिंटन खेल पांच सितंबर तक चलेंगे। इससे पूर्व प्रमोद भगत ने मनोज सरकार को युगांडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में हराया था। थाइलैंड में फाइनल में भी मनोज को हार मिली। 

सभी मुकाबले को लेकर मनोज सरकार पहले ही अपना सर्वश्रेष्ठ और पूरे जी-जान से जीतने की कोशिश की बात कह चूके हैं। दोनों के बीच मुकाबला कड़ा होगा। एसएल-3 श्रेणी के लिए दो पूल बनाए गए हैं, जिसमें हर पूल में तीन-तीन खिलाड़ी हैं। मनोज के साथ प्रमोद भगत और यूक्रेन के एलेक्जेंडर हैं। दूसरे पूल में ब्रिटेन के डेनियल, जापान के उकेन और इंडोनेशिया के डस्यूक शामिल हैं।