उत्तराखण्ड में एक और बड़ा हादसा! चमोली में गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर मौत

Another major accident in Uttarakhand! Car fell into a deep gorge in Chamoli, two people died on the spot

कर्णप्रयाग। चमोली में आज रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कुलसारी-ढालू- मोणा मोटर मार्ग पर गुमता टनोली तोक के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे ऑल्टो कार संख्या यूके 11टीए 3880 अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से लगभग 250 मीटर नीचे जा गिरी। वाहन में दो लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 54 वर्षीय दर्शन राम पुत्र स्तुती राम निवासी ग्राम-पास्तोली थराली और 60 वर्षीय दिनेश चन्द्र जोशी पुत्र बलराम जोशी निवासी ग्राम नैल थराली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।