उत्तराखंड/उधमसिंह नगर:पँजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला के हत्या से नाराज़ लोगो ने न्याय मांगते हुए निकाली कैंडल मार्च! कौन है हत्यारा? एसएसपी ने किया खुलासा
पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मुसेवाला की हत्या से पूरे पंजाब में जहाँ हड़कंप मचा हुआ है वही उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में भी उनकी हत्या के बाद लोगो मे खासा आक्रोश नज़र आया। सिद्धू मुसेवाला के फैन्स और पंजाबियों ने कैंडल मार्च निकाली और न्याय की मांग करते हुए कहा कि सिद्धू की हत्यारो को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

आपको बता दें पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला यंगस्टर्स के बीच खासे चर्चित थे। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से गन कल्चर को बढ़ावा दिया हालांकि उनके इस प्रयोग से कई लोगो को आपत्ति भी थी। उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में राजनीति में किस्मत आजमाते हुए कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था लेकिन आप के विजय सिंगला के हाथों वो हार गए।
भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी।मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन भी थे। मान सरकार ने एक्शन लेते हुए उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे।उन पर मानसा के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमे करीब 30 गोलियां मुसेवाला को लगी। घायल मुसेवाला को मानसा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फायरिंग के समय मुसेवाला खुद ही ड्राइविंग कर रहे थे।
वही सिद्धू मुसेवाला की हत्या के संबंध में मानसा के एसएसपी गौरव तूरा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। एसएसपी ने बताया कि 3 गाड़ियों ने मूसेवाला की थार को आकर रोका था।
मूसेवाला आज बुलेटप्रूफ कार नहीं ले गए थे, उनके साथ बॉडीगार्ड भी नहीं थे।जानकारी के मुताबिक 9 एमएम की पिस्टल से उनपर फायरिंग हुई है. पुलिस ने कहा कि गाड़ी खुद सिद्धू मूसेवाला ही चला रहे थे. पुलिस ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई और लकी पटियाल की गैंगवार के चलते मूसेवाला की हत्या हुई है. लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।