Awaaz24x7-government

अल्मोड़ाः अंतिम सफर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट! आवास से शुरू हुई अंतिम यात्रा, श्रद्धांजलि देने उमड़े कई गांवों के लोग

Almora: Former District Panchayat President Uma Bisht on her final journey! The last journey started from her residence, people from many villages gathered to pay tribute

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट का निधन मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में हो गया है। आज बुधवार सुबह आठ बजे उनका पार्थिव शरीर बग्वालीपोखर स्थित आवास पर लाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव कनलगांव शमशान घाट में होगा। बता दें कि विगत नौ जून को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट की बग्वालीपोखर स्थित आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें नोएडा ले जाया गया था। नोएडा के एक निजी अस्पताल में उनका आपरेशन किया गया। इसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। मंगलवार देर शाम उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत तमाम राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया है।