Aug 19, 2026 Login

परिवर्तन यात्रा के बाद प्रदेश की राजनीति में आएगा बड़ा बदलाव : पृथ्वीपाल चौहान

After Parivartan Yatra, there will be a big change in the politics of the state: Prithvipal Chauhan

उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल चैहान ने कहा कि 3 सितम्बर से प्रस्तावित कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन का संदेश लेकर पहुंचेगी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह रैली कार्यकर्ताओं में नई उर्जा भरने का काम करेगी। 

प्रदेश उपाध्यक्ष चैहान परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर  कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उन्होंने किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा में कार्यकर्ताओं से परिवर्तन यात्रा की रैली  को सफल बनाने के लिए जोर शोर से जुटने का आहवान किया। श्री चैहान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। परिवर्तन की इस लहर को और तेज करने के लिए कांग्रेस प्रदेश भर में परिवर्तन यात्रा निकालकर चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रही है। परिवर्तन रैली भाजपा को सत्ता से हटाने में अहम भूमिका निभायेगी। श्री चैहान ने कहा कि तीन सितम्बर को मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा से शुरू की जा रही परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, चारों कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, भुवन कापडी जीत राम टम्टा, रणजीत सिंह रावत समेत कई दिग्गज खटीमा पहुंचेंगे। तीन सितम्बर को खटीमा से चलकर यह यात्रा चार व पांच सितंबर को नैनीताल जनपद में पहुंचेगी। इसके बाद पुनः जनपद उधम सिंह नगर में पहुंचेगी। छह सितम्बर को रूद्रपुर में यात्रा का समापन होगा। उन्होंने कहा कि खटीमा से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा में जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।

कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिले भर के कार्यकर्ताओं में यात्रा की तैयारियों को लेकर जो उत्साह दिखाई दे रहा है यही जोश पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सत्ता में पहुंचाने का काम करेगा। गावा ने कहा कि भाजपा सरकार  से जनता त्रस्त हो चुकी है। सरकार हवाई घोषणाएं करके एक बार फिर जनता को गुमराह करके सत्ता हथियाना चाहती है। भाजपा के इन मंसूबों को अब कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखें। श्री गावा ने कार्यकर्ताओं से परिवर्तन यात्रा में अधिक से अधिक भीड़ लेकर पहुंचने का आहवान किया। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण पाल, कांग्रेस प्रदेश महामंत्राी हरीश पनेरू, प्रवक्ता गणेश उपाध्याय, गोपाल सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट,वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्कर राज जैन,राजेश प्रताप सिंह,  अरूण तनेजा, गुड्डू तिवारी, गौरव बेहड़, हरपाल सिंह, करन जंग, नवतेज सिंह, प्रेम सिंह टुरना, सतनाम सिंह निक्कू, पूजा अरोरा, सतनाम सिंह, जितेंद्र सिंह, , अशोक राणा, भुवन कापड़ी, बाबी राठौर, रवीश भटनागर, दान सिंह राना, प्रकाश तिवारी आदि सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।