गरमपानी से युवती लापता! समुदाय विशेष के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने व धर्म परिवर्तन का आरोप, अल्मोड़ा के दन्या में हुई घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश

A young woman has gone missing from Garampani. A young man from a particular community has been accused of luring her away and converting her religion. The incident in Danya, Almora, has sparked wide

भवाली। गरमपानी क्षेत्र से युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के पिता ने बारबर की दुकान में कार्यरत युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़ित के पिता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भवाली कोतवाली पहुंचे और मामले में तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार युवती पिछले तीन महीनों से लापता है। हाल ही में मिली जानकारी के आधार पर परिवार ने बताया कि विशेष समुदाय का युवक उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया है। युवती की मां का कहना है कि उनकी बेटी का फोन आया था, जिसमें उसने जबरन साथ ले जाने और मारपीट किए जाने की बात कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता भावना मेहरा व मनोज भट्ट ने युवती के परिजनों के साथ भवाली कोतवाली पहुंच पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं चिंताजनक हैं और यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो इससे क्षेत्र की सामाजिक संरचना प्रभावित हो सकती है। नेताओं ने आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय द्वारा सुनियोजित तरीके से क्षेत्र की युवतियों को निशाना बनाकर जनसांख्यिकीय परिवर्तन (डेमोग्राफी चेंज) की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की भी गंभीरता से जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही भाजपा प्रतिनिधियों ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और उनके संबंधित थानों से आपराधिक रिकॉर्ड मंगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की, जिससे उनके आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच सुनिश्चित की जा सके। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर रवाना किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अल्मोड़ा में समुदाय विशेष के युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई
अल्मोड़ा। हाल ही में अल्मोड़ा के दन्या में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, यहां एक समुदाय विशेष के युवक पर आरोप है कि उसने दन्या क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाई। इसके बाद आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। हांलाकि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बीती 12 फरवरी को दन्या थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में एक तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ सुहैल नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी सुहैल को चापड़ बैंड के पास सड़क से जंगल की ओर जाते समय गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के सामने आने के बाद हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।