2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कुल 81,43,922 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
आज उत्तराखंड के देहरादून में राज्य निर्वाचन आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची साझा करें।
इस कांफ्रेंस के कुछ मध्य बिंदु:
* पहली बार मतदाता बने युवाओं की संख्या है 1,11,458
*70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 11,647 मतदेय स्थल किए गए तैयार,पहले इनकी संख्या 11, 024 थी।
*किसी भी मतदाता को 02 किमी से ज्यादा की दूरी नही करनी पड़ेगी तय
*2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कुल 81,43,922 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग जिसमे 42,24,288 पुरुष मतदाता, 39,19,334 महिला मतदाता और 300 अन्य मतदाता की संख्या है।
*उत्तराखंड में सर्विस मतदाताओं की संख्या है 93,964