हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदातः खनन कारोबारी ने की आत्महत्या! पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर, पारिवारिक विवाद में जान देने की आशंका
हल्द्वानी। हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां चोरगलियां थाना क्षेत्र में एक खनन कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव के पास उनकी लाइसेंसी पिस्टल मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। खनन कारोबारी की पहचान कमलेश बेलवाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घरेलू कलह के चलते उन्होंने अपनी जान दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चोरगलिया थाना क्षेत्र के गजेपुर निवासी कमलेश बेलवाल गांव में अपनी मां, पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। देर रात परिवार मंे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद परिजनों ने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे। कमरे में कमलेश बेलवाल गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम भी बुलाई गयी।