हल्द्वानी नगर निगम सभागार में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह! 151 से अधिक छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया हौसला

A grand felicitation ceremony for meritorious students was held at the Haldwani Municipal Corporation auditorium. Over 151 students were honored with medals and certificates.

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम सभागार में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ व मेरी आवाज सुनो फांउडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 151 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रेनू शरण ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को नमन कर हुई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीसी खंडूरी को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गयी। वहीं विद्यार्थियों को मेडल, सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं और विकसित भारत में युवाओं  की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि यह मेधावी सम्मान आपके अनुशासन, समर्पण और मेहनत का परिणाम है। अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढें और उसे पूरा करें। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. आरडी शर्मा का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर गजराज बिष्ट ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वहीं संस्था के यूपी राष्ट्रीय महासचिव आदेश शर्मा फोजा द्वारा भी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीना जोशी, कविता ने किया। इस मौके पर मीना राणा, तन्नु शुक्ला, प्रदीप शर्मा, अशोक पांडे, सुमन पाठक, विधा जोशी, संगीता गुप्ता, गीता पांडे, रेनू रौतेला तथा संस्था के पदाधिकारी सहित अभिभावक मौजूद रहे।