स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने जारी किया 3 करोड़ का बजट

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों के संचालन हेतु केन्द्रांश की प्रत्याशा में राज्यांश के रूप में 3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इससे स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति मिल सकेगी। देहरादून स्मार्ट सिटी के तहत रोपवे परियोजना, मेट्रो परियोजना और देहरादून में आईटी सेक्टर के रुप में विकसित करना आदि परियोजना है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा कोट भ्रामरी में सांस्कृतिक मंच के विकास हेतु भी 25 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।