सितारगंज में भीख मांगते पूर्व विधायक नारायण पाल व कांग्रेस कार्यकर्ता

सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर के मुख्य चौराहे पर केन्द्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी बिलों के खिलाफ काले झंडों के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही भीख भी मांगी। 


पाल ने किसानों के साथ मुख्य चौराहे पर भीख मांग कर काले कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका कहना था कि केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों की विरोधी हैं। देश के किसान अन्नदाता हैं। केन्द्र ने किसानों को कमजोर करने व पूंजी पतियों को मजबूत करने के लिए अध्यादेश पारित किये। उनका आरोप था कि मोदी सरकार ने किसानों को बर्बाद कर मजदूर बना दिया हैं। केन्द्र की नीतियों से किसान कमजोर हो रहा हैं।