बड़ी खबर- पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में  निधन हो गया है। भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था, उनकी हालत काफी नाज़ुक बनी हुई थी| उनकी मौत से भारतीय राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है|

सुषमा स्वराज की तबियत काफी लंबे समय से खराब चल रही थी| तकरीबन तीन घंटे पहले ही उन्होंने आर्टिकल 370 हटने के बाद ट्वीट किया था। 67 वर्षीय सुषमा स्वराज मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री के पद पर रहीं, सुषमा स्वराज विदेश में फंसे भारतीयों की मदद करने और भारत आने की कोशिश कर रहे विदेशियों की मदद कर लगातार सुर्खियों में रहीं. मोदी सरकार की तेज तर्रार मंत्रियों में से एक कही जाने वाली सुषमा स्वराज ने कई बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया।